क्रिकेट की वापसी पर क्या बोले मुश्ताक अहमद
कराची पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्पिन सलाहकार और मेंटर ने कहा कि कोविड-19 महामारी के चलते जब शीर्ष स्तर पर क्रिकेट की बहाली होगी तो कौशल की तुलना में खिलाड़ियों की मानसिक मजबूती अधिक मायने रखेगी। मुश्ताक को हाल में पाकिस्तान का स्पिन सलाहकार नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच आठ जुलाई से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से काफी कुछ सीख मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि हमें वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की सीरीज से कोविड-19 की परिस्थितियों के बारे में काफी कुछ सीख मिलेगी। स्किल की तुलना में खिलाड़ी की मानसिक मजबूती अधिक मायने रखेगी। ऐसे मुश्किल हालात में मेंटर का किरदार ज्यादा अहम बन गया है।’ पाकिस्तानी टीम के 25 जून के आसपास इंग्लैंड पहुंचने की संभावना है जहां उसे जैव सुरक्षित वातावरण में टेस्ट और टी20 मैचों सीरीज खेलनी है। टीम को इंग्लैंड पहुंचने पर 14 दिन के आइसोलेशन पर रहना होगा तथा उन्हें अलग-थलग रहकर अभ्यास करना होगा। मुश्ताक ने कहा, ‘खिलाड़ियों और कोचों को खेल की नई परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने में थोड़ा समय लगेगा। हमें खाली स्टेडियमों में खेलना होगा। मुझे लगता है कि इस सीरीज से पहले इंग्लैंड में हमें जो समय मिलेगा उसमें खिलाड़ियों को इन चुनौतियों के लिए मानसिक तौर पर तैयार करना होगा।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3f70Upk
No comments