Recent Posts

विडियो शेयर कर भज्जी बोले, 'पंगा नहीं लेना..'

नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के फाउंडेशन का समर्थन करने के बाद हरभजन सिंह को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। हरभजन ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए काम कर रही अफरीदी फाउंडेशन को मदद की अपील की थी। हरभजन को अफरीदी ने इस ऑनलाइन अभियान से जोड़ा था और भज्जी ने युवराज को इसमें शामिल किया। इसके बाद इन दोनों खिलाड़ियों की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई। इसके बाद हरभजन ने आलोचकों को एक गहरा जवाब दिया है। हरभजन सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ मोहम्मद आमिर के ओवर में 50वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लगाए गए सिक्स का विडियो शेयर किया है। इसके साथ ही इसमें शोएब अख्तर के साथ उलझते हुए भी नजर आ रहे हैं। यह एशिया कप 2010 के मुकाबले का विडियो है। इसमें भारत ने पाकिस्तान को तीन विकेट से हराया था। भज्जी ने इस विडियो के साथ कैप्शन दिया है- 'पंगा नहीं लेना सरदारां नाल... बुर्राsss' इससे पहले हरभजन और युवराज ने #DonateKaroNa हैशटैग के साथ अफरीदी के फंड रेजिंग कैम्पेन का समर्थन किया था। कई लोगों ने इस पर नाराजगी जताई थी। हालांकि युवराज सिंह ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा था, 'मुझे समझ नहीं आता कि एक मेसेज को गलत कैसे समझा गया। मैंने उस मेसेज के जरिए सिर्फ यह संदेश देने की कोशिश की थी कि अपने-अपने देशों में जरूरतमंदों की मदद करो। किसी की भावनाएं दुखाना मेरा मकसद नहीं था। मैं हिंदुस्तानी हूं और हमेशा रहूंगा।' वहीं हरभजन ने कहा था, 'उन्होंने साथ ही लिखा, 'कोई धर्म नहीं, कोई जाति नहीं, केवल मानवता.. सुरक्षित रहें, घर पर रहें। प्यार फैलाएं, नफरत या वायरस नहीं.. हर किसी के लिए प्रार्थना करें.. वाहेगुरु सभी को आशीर्वाद दें।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Uz1cxV

No comments