शमी के घर के बाहर भूख से बेहोश हुआ शख्स, फिर...
नई दिल्लीचीन से फैले घातक कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में बड़ी संख्या में लोग आगे आए हैं और जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। इसी बीच टीम इंडिया के स्टार पेसर ने भी भूख से परेशान एक व्यक्ति की मदद की। वह दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए काम कर रहे हैं। शमी ने भारतीय स्पिनर के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो चैट में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक जरूरतमंद उनके दरवाजे तक आया था। यह व्यक्ति लॉकडाउन के कारण अपने घर पर पहुंचना चाहता था। वह राजस्थान से बिहार जा रहा था और भूखा था। तब शमी ने ना केवल उसकी मदद की, बल्कि अन्य कई दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए भी आगे आए। देखें, कोविड-19 महामारी से बचाव के तौर पर भारत में भी लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। इससे पहले 14 अप्रैल तक लॉकडाउन घोषित किया गया था। तब दिहाड़ी मजदूरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था और कई लोग इस दौरान अपने-अपने घर पहुंचना चाहते थे। शमी ने बताया कि वह फिलहाल यूपी के अमरोहा में अपने घर पर हैं और एक संगठन के साथ काम कर रहे हैं, जो जरूरतमंदों के खाने और रहने की व्यवस्था कर रहा है। उन्होंने वीडियो चैट में बताया कि उन्होंने एक मजदूर की किस तरह मदद की, जो उनके घर के बाहर बेहोश हो गया था। शमी ने कहा, 'वह राजस्थान से आया था और उसे बिहार जाना था। उसके पास कोई साधन नहीं था और मैंने अपने घर से सीसीटीवी में देखा कि वह मेरे दरवाजे के पास भूख से बेहोश हो गया है। इसलिए मैंने उसके खाने का इंतजाम किया और मदद की।' उन्होंने बताया कि उनके घर के पास ही हाईवे है और लोग किन मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। शमी टीम के स्टार पेसर हैं। उन्होंने अभी तक 49 टेस्ट, 77 वनडे और 11 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। टेस्ट में उनका रेकॉर्ड बढ़िया है और उन्होंने 180 विकेट झटके हैं। उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया है। वहीं, वनडे में उन्होंने 144 और टी20 इंटरनैशनल में 12 विकेट लिए हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34D6yeQ
No comments