Recent Posts

विरोधी टीम को आसानी से पस्त करते हैं रोहित: बटलर

नई दिल्लीइंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर ने की तारीफों के पुल बांधते हुए भारत के सलामी बल्लेबाज को बेहतरीन खिलाड़ी करार दिया है जो बिना अधिक प्रयास किए बड़े शतक जमाकर विरोधी टीम को पस्त कर सकता है। राजस्थान रॉयल्स के पेज पर बटलर ने ‘इंस्टाग्राम लाइव चैट’ के दौरान कहा कि रोहित बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा, ‘बल्लेबाजी में सरलता। भारत के काफी खिलाड़ियों के पास यह शानदार शैली है। वह लंबे समय से शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। मुझे उनकी बल्लेबाजी और बिना किसी प्रयास के लोगों को पस्त करने का तरीका पसंद है।’ पढ़ें, 32 साल के रोहित को सीमित ओवरों के फॉर्मेट में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक माना जाता है और वह आईसीसी एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली के बाद दूसरे स्थान पर हैं। मुंबई का यह बल्लेबाज दुनिया का एकमात्र बैट्समैन है जिसने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जड़े हैं। रोहित ने 2019 विश्व कप में पांच शतक जड़कर विश्व कप मैचों में सर्वाधिक शतक के सचिन तेंडुलकर के रेकॉर्ड की बराबरी की थी और वह 648 रन के साथ टूर्नमेंट के टॉप स्कोरर रहे थे। आईपीएल 2016 और 2017 में रोहित के साथ मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा रहे बटलर ने कहा, ‘रोहित के साथ मैंने जो चीजें देखी हैं उनमें से एक यह है कि अगर वह जम गए तो बड़ी पारियां खेलते हैं और मैच को काफी प्रभावित करते हैंं।' बटलर का मानना है कि भारतीय खिलाड़ी अब उछाल लेती गेंदों से निपटने के लिए बेहतर स्थिति में हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि कुछ साल पहले लोग भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ शॉर्ट पिच गेंदों का इस्तेमाल करते थे लेकिन रोहित उन पर बड़े शॉट खेलते हैं। इसके बाद आप फुल लेंथ की गेंदबाजी करते हो और वह उसे भी मैदान के बाहर भेज देते हैं।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2K7A0Ac

No comments