Recent Posts

देखें वीडियो: कागिसो रबाडा ने गेल से लिया बदला, सिक्स के बाद हवा में उड़ाईं गिल्लियां

नई दिल्ली किसी भी तेज गेंदबाज के लिए बल्लेबाज का विकेट उड़ते देखना बहुत सुकून देता है। और जब यह बल्लेबाज क्रिस गेल हो तो बात ही कुछ और है। ऐसा ही कुछ रविवार शाम दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले में देखने को मिला। पंजाब के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने दिल्ली के फास्ट बोलर कागिसो रबाडा की गेंद पर शानदार छक्का लगाया लेकिन अगली ही गेंद पर रबाडा ने उनकी गिल्लियां बिखेर दीं। पहली गेंद पर गेल ने रबाड़ा पर छक्का जड़ा लेकिन साउथ अफ्रीका के इस युवा पेसर ने अगली ही गेंद पर अपना बदला ले लिया। अहमदाबाद में खेले गए इस मुकाबले में रबाडा ने फुल टॉस पर टी20 क्रिकेट के सबसे कामयाब बल्लेबाज को छका दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गेंदबाजों ने पंजाब को ज्यादा खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया रबाडा ने अपने पहले ओवर में प्रभसिमरन सिंह को आउट कर कामयाबी हासिल की। पावरप्ले में पंजाब की टीम ने रफ्तार हासिल करने की कोशिश की। कार्यवाहक कप्तान मयंक अग्रवाल ने आवेश खान के ओवर में चौके लगाकर टीम की पारी को पटरी पर लाने का प्रयास किया। गेल भी रंग में आने की कोशिश कर रहे थे। गेल ने रबाडा के अगले ओवर की पहली गेंद पर बड़ा छक्का लगाया। हालांकि अगली ही गेंद रबाडा ने सभी को चौंकाते हुए फुल टॉस फेंकी। वह शायद यॉर्कर फेंकना चाहते थे लेकिन लेंथ मिस कर गए। गेल भी इस पर चूक गए। वह इस पर चकमा खा गए। रबाडा हालांकि लेंथ मिस कर गए थे लेकिन 144 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की यह गेंद विकेटों की सीध में थी। गेल को गेंद समझ नहीं आए और गेंद सीधा विकेटों से जा टकराई। इसके बाद गेंद हवा में गुलाटियां मारती हुई गिरी। गेल 9 गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हो गए। ओपनर शिखर धवन के नाबाद 69 रन की पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 7 विकेट से हराकर आईपीएल 2021 में अपनी छठी जीत दर्ज की। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने 167 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 17. 4 ओवर में 3 विकेट पर जीत दर्ज कर ली। पंजाब किंग्स ने कप्तान मयंक अग्रवाल के नाबाद 99 रन के दम पर पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 167 रन का लक्ष्य दिया है। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 166 रन बनाए। दिल्ली की ओर से रबाडा ने सबसे अधिक 3 विकेट चटकाए।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3eSeFd9

No comments