Recent Posts

टीम इंडिया की शर्मनाक हार, बिशन सिंह बेदी को याद आया 1974 का वह भयानक दिन

एडिलेडपूर्व भारतीय स्पिनर बिशन सिंह बेदी ने कहा है कि वह अगल दिन था जब भारतीय टीम 24 जून, 1974 को लंदन में इंग्लैंड के खिलाफ मात्र 42 रन पर ऑलआउट हो गई थी, लेकिन यह अलग दिन है जब भारतीय टीम 19 दिसंबर, 2020 को एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केवल 36 रनों पर ढेर हो गई। बेदी 42 रन पर ऑलआउट होने वाली टीम का हिस्सा थे। ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से भारतीय टीम ने जो विजयी उम्मीद जगाई थी उसे बल्लेबाजों ने तहस-नहस कर दिया। एडिलेड ओवल मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को ही मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने भारत को आठ विकेट से हरा चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। बेदी ने शनिवार को कहा, 'अगर किसी ने 30 का स्कोर भी किया होता, तो 36 का स्कोर 36 ही रह जाता। इसलिए अगर सोलकर ने 18 रन बनाए होते, तो 42 बने रहते। मुझे याद है कि 1974 में कोई प्रतिरोध नहीं हुआ था। वह पूरा दौरा काफी भयानक था। वैसे भी, हमें इसके बारे में नहीं सोचना चाहिए।' 1974 में अजीत वाडेकर की कप्तानी वाली भारतीय टीम को लंदन में लॉर्ड्स में पारी और 285 रन से हार मिली थी और उसने 0-3 से सीरीज गंवा दी थी। वहीं, एडिलेड में शनिवार को विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया से आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। बेदी ने 1974 में लॉर्ड्स में पहली पारी में छह विकेट लिए थे। उन्होंने कहा कि लॉर्ड्स में गेंद ज्यादा स्विंग नहीं हो रही थी। बेदी ने कहा, 'लॉर्ड्स में एक बहुत अच्छा और साफ दिन भी था। कोई बादल नहीं था। यह सिर्फ इतना हुआ कि सीधी गेंद या तो स्टंप्स से टकराई या बल्ले का किनारा ले गई। लॉर्ड्स में गेंद स्विंग नहीं हो रही थी और ना ही लहरा रही थी। लेकिन एडिलेड में गेंद ज्यादा लहरा रही थी और स्विंग हो रही थी।' गुलाबी गेंद से खेला गया यह डे-नाइट टेस्ट मैच भारत के लिए भूलने वाला रहा। पहली पारी में कप्तान विराट कोहली के 74 रनों की बदौलत किसी तरह मेहमान टीम ने 244 रन बनाए। फिर वह ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 191 रनों पर ही समेट दूसरी पारी में 53 रनों की बढ़त के साथ उतरी। पढ़ें- दूसरी पारी में भारत 36 रन ही बना पाई जो टेस्ट की एक पारी में उसका न्यूनतम स्कोर है। मोहम्मद शमी को कमिंस की गेंद लगी और वह रिटायर्ड हर्ट हो गए। इसी के साथ 36 रनों पर भारत की पारी समाप्त हो गई। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न में शुरू होगा। पढ़ें- पढ़ें- पढ़ें-


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3aFnXsD

No comments