Recent Posts

IPL 2020: देखें, रोहित शर्मा ने मारा ऐसा सिक्स स्टेडियम से बाहर चलती बस से टकराया

नई दिल्ली मुंबई इंडियंस () के कप्तान (), इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 से पहले बहुत पसीना बहा रहे हैं। मुंबई को अपना पहला मैच चेन्नै सुपर किंग्स (MI vs CSK) के खिलाफ 19 सितंबर को खेलना है। मुंबई इंडियंस (MI) ने बुधवार को एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें रोहित (Rohit) गेंद को मैदान के बाहर हिट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में रोहित आगे बढ़कर गेंद को सीधा गेंदबाज के सिर के ऊपर से मार रहे हैं। इसमें हैरानी की बात यह है कि रोहित के बल्ले से निकला शॉट स्टेडियम के बाहर से गुजर रही एक बस को जा लगा। मुंबई इंडियंस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो के साथ लिखा, 'बल्लेबाज छक्के मारते हैं। लीजैंड स्टेडियम पार करते हैं, हिटमैन सिक्स मारता है + स्टेडियम पार करता है + एक चलती हुई बस को मारता है।' रोहित इस लीग के सबसे सफल कप्तान हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने चार बार आईपीएल का खिताब जीता है। कोरोनावायरस वैश्विक महामारी शुरू होने से पहले रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में चल रहे थे। उनका बल्ला खूब रन बरसा रहा था। हालांकि कोरोना वायरस के चलते क्रिकेट सहित सभी खेल गतिविधियों पर ब्रेक लग गया। इससे पहले, रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ चार T20I में 140 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट भी 150 से ऊपर रहा था। रविवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने आईपीएल के 13वें सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया। टूर्नमेंट का पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नै सुपर किंग्स के बीच 19 सितंबर को खेला जाएगा। इन दोनों के बीच ही बीते सीजन का फाइनल मुकाबला हुआ था। बोर्ड ने हालांकि अभी तक सिर्फ लीग स्टेज के मैचों का ही शेड्यूल जारी किया है। प्लेऑफ का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। कोरोना वायरस के चलते बोर्ड ने इस बार आईपीएल को भारत से बाहर करवाने का फैसला किया है। आईपीएल के सभी मैच शारजाह, अबू धाबी और दुबई में खेले जाएंगे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/32gAzlb

No comments