Recent Posts

मुंबई इंडियंस के कैंप में दिखे अर्जुन तेंडुलकर, फैन्स बोले- 'नेपोटिज्म'

नई दिल्ली आईपीएल की डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) इस बार अपने 5वें खिताब की तैयारी जमकर कर रही है। मुंबई की टीम अपने साथ नेट बोलरों को भी यूएई ले गई है, जो वहां उनकी टीम के बल्लेबाजों को बैटिंग प्रैक्टिस में सहयोग करेंगे। नेट बोलरों में एक नाम महान बल्लेबाज () के बेटे अर्जुन () का भी है। सोमवार को मुंबई इंडियंस के युवा लेग स्पिनर राहुल चाहर () ने अर्जुन और अपने साथी खिलाड़ियों के साथ पूल सेशन का एक फोटो अपने टि्वटर पर पोस्ट किया तो कुछ फैन्स को यह रास नहीं आया। मुंबई के खेमे में अर्जुन की तस्वीर देखकर वह भड़क गए और अर्जुन की मौजूदगी को उन्होंने 'नेपोटिज्म' (भाई-भतीजावाद) करार दे दिया। अर्जुन यहां राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट समेत मुंबई के कुछ अन्य खिलाड़ियों और सपॉर्टिंग स्टाफ के साथ पूल में चिल कर रहे हैं। दीपक चाहर ने यह फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'अच्छे मूड में आने के लिए आप सिर्फ एक तैराकी से दूर हैं।' कुछ फैन्स ने इस तस्वीर की तारीफ करने की बजाए यहां अर्जुन को लेकर एक अलग ही ऐंगल निकाल लिया। एक ने लिखा, 'भाई-भतीजावाद चरम पर है।' एक ने लिखा, 'यह नेपोटिज्म नहीं है। विराट कोहली से बेहतर गेंदबाज हैं।' वैसे बता दें अर्जुन मुंबई के लिए ही घरेलू क्रिकेट में खेलते हैं। वह अंडर-19 क्रिकेट में भी मुंबई का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसके अलावा टीम इंडिया की जूनियर टीम के खिलाड़ी के तौर पर वह कई देशों के खिलाफ क्रिकेट खेल चुके हैं। आईपीएल की सभी फ्रैंचाइजियां नेट बोलर के रूप में किसी भी उभरते हुए खिलाड़ी को चुन सकती हैं। अगर इनमें से एक नाम अर्जुन का भी है तो यह कोई गलत नहीं है। इसके अलावा अर्जुन समय-समय पर भारत की महिला और पुरुष टीम को भी नेट में बोलिंग करा चुके हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/35CPWX2

No comments