Recent Posts

ICC टेस्ट चैंपियनशिप टेबल: देखें कौन सी टीम कहां

नई दिल्ली इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत जीत से की और मैनचेस्टर में खेला पहला मैच 3 विकेट से जीत लिया। इससे पहले उसने कोरोना काल में खेली गई पहली टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज को 2-1 से मात दी थी। इस जीत का असर के पॉइंट्स पर भी पड़ा है। हालांकि इंग्लैंड टीम पहले की तरह तीसरे नंबर पर ही मौजूद है। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम भारत अब भी पहले स्थान पर कायम है।
टीम मैच जीत हार टाई ड्रॉ नतीजा नहीं अंक रन प्रति विकेट
भारत 9 7 2 0 0 0 360 2.011
ऑस्ट्रेलिया 10 7 2 0 1 0 296 1.604
इंग्लैंड 13 8 4 0 1 0 266 1.182
न्यूजीलैंड 7 3 4 00 0 0 180 0.883
पाकिस्तान 6 2 3 0 1 0 140 0.956
श्रीलंका 4 1 2 0 1 0 80 0.589
वेस्टइंडीज 5 1 4 0 0 0 40 0.527
साउथ अफ्रीका 7 1 6 0 0 0 24 0.521
बांग्लादेश 3 0 3 0 0 0 0 0.351
कितनी टीमें आईसीसी रैंकिंग में चोटी की नौ टीमें इस टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा हैं। ये टीमें हैं- भारत, इंग्लैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका, वेस्ट इंडीज, बांग्लादेश, न्यू जीलैंड, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया। जिन मैचों में आयरलैंड और अफगानिस्तान शामिल होंगे उन्हें टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं होगे। फॉर्मेटसभी नौ टीमों को छह टीमों के खिलाफ खेलना होगा। इसमें तीन सीरीज घरेलू और तीन विदेशी होंगी। एक सीरीज में अधिकतम दो से अधिकतम पांच मैच हो सकते हैं। कैसे मिलेंगे पॉइंट्स हर सीरीज के कुल 120 पॉइंट्स होंगे, जो हर सीरीज में मैचों के आधार पर तय होंगे। एक दो टेस्ट मैच की सीरीज में अधिकतम 60 अंक हासिल किए जा सकेंगे जबकि पांच मैचों की सीरीज में हर मैच से अधिकतम 24 अंक हासिल किए जा सकते हैं। टाई मैचों में जीत के मुकाबले आधे अंक मिलेंगे। वहीं ड्रॉ होने पर जीत के एक-तिहाई अंक मिलेंगे।
सीरीज में मैच मैच जीतने पर कितने अंक मैच टाई होने पर कितने अंक मैच ड्रॉ होनेपर कितने अंक मैच हारने पर कितने अंक
2 60 30 20 0
3 40 20 13.3 0
4 30 15 10 0
5 24 12 8 0
अंक कटेंगे हाल ही में आईसीसी ने घोषणा की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में धीमे ओवर-रेट के लिए अंक काटे जाएंगे। मैच के बाद हर कम ओवर के लिए टीम के दो अंक काटे जाएंगे। क्या सभी नौ टीमों को वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान आपस में खेलना जरूरी होगा? नहीं। सभी नौ टीमों को कुल छह सीरीज खेलनी होंगी। इसका अर्थ यह है कि टीमों के मुकाबलों की संख्या कम या ज्यादा हो सकती है। लेकिन आईसीसी ने एक चैंपियनशिप के लिए अधिकतम 120 अंक निर्धारित करके कुछ संतुलन कायम रखने की कोशिश की है। यानी सीरीज कितनी भी बड़ी हो अधिकतम अंक 120 ही होंगे। क्या होगा अगर फाइनल ड्रॉ या टाइ रहे अगर फाइनल टाइ या ड्रॉ रहता है तो दोनों टीमों को जॉइंट विजेता घोषित किया जाएगा। हालांकि प्लेइंग कंडीशंस में रिजर्व डे का भी विकल्प मौजूद है। ऐसा तभी होगा जब पांचों दिन के कुल खेल समय का नुकसान हुआ हो। टेस्ट मैच में खेल का कुल समय 30 घंटे (छह घंटे रोज) है। रिजर्व डे तभी खेल में आएगा अगर नियमित दिनों के अंतर्गत हुए नुकसान की उसी दिन भरपाई न कर ली जाए। उदाहरण के लिए, अगर बारिश के कारण किसी दिन एक घंटे का खेल नहीं हो पाता और उसी दिन अंत में उसकी भरपाई कर लेते हैं तो उसे किसी तरह का नुकसान नहीं मानते हैं। लेकिन बारिश के कारण पूरे दिन के खेल का नुकसान हो जाता है और बाकी चार दिनों में आप सिर्फ तीन घंटों के खेल की भरपाई कर पाते हैं तो रिजर्व डे में मैच जाएगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2P5KrYG

No comments