नैशनल स्पोर्ट्स डे: ऑनलाइन दिए जाएंगे खिलाड़ियों को सम्मान
नई दिल्ली हर साल 29 अगस्त को मनाया जाता है। यह हॉकी के महान खिलाड़ी की याद में मनाया जाता है। भारत सरकार ने उनके जन्मदिन को 2012 से राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाती है। केंद्रीय युवा और खेल मंत्री किरण रिजिजू मेजर ध्यान चंद को नई दिल्ली के ध्यान चंद स्टेडियम से उनके जन्मदिन पर श्रद्धांजलि देंगे। नैशनल स्पोर्ट्स डे 2020 कोविड-19 महामारी के चलते इस साल राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद राष्ट्रीय खेल और अडवेंचर अवॉर्ड्स शनिवार को वर्चुअली देंगे। किरण रिजिजू, इंडियन ओलिंपिक असोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा और गणमान्य लोग नई दिल्ली के विज्ञान भवन से इस समारोह का हिस्सा होंगे। 5 खिलाड़ियों को खेल रत्न इस साल पांच खिलाड़ियों को सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा वहीं अर्जुन अवॉर्ड 27 खिलाड़ियों को दिए जाएंगे। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों में क्रिकेटर रोहित शर्मा के अलावा पहलवान विनेश फोगाट, टेबिल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा, महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल और पैरालंपियन मरियाप्पन थांगावेलु के नाम शामिल हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/31B1kQS
No comments