एमएस धोनी जैसा दूसरा कोई नहीं हो सकता: रोहित शर्मा
नई दिल्ली आईपीएल का बिगुल एक बार फिर से बज गया है। इस बीच कोविड- 19 के चलते खिलाड़ियों का ऑफ सेशन अभी भी जारी है और वह फैन्स से सोशल मीडिया के माध्यम से रू-ब-रू हो रहे हैं। रविवार को फ्रेंडशिप डे के मौके पर () ने भी टि्वटर पर अपने फैन्स के साथ एक खास अंदाज में फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट किया। रोहित ने फैन्स के साथ सवाल जवाब का सेशन किया। इसमें वह फैन्स के सवाल चुनकर अपने टि्वटर अकाउंट पर वीडियो के द्वारा जवाब दे रहे थे। इस बीच रोहित से एक सवाल धोनी () की तुलना पर भी किया गया था, जिस पर रोहित ने कहा कि जैसा बनना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। थोड़े दिनों पहले टीम इंडिया के सीनियर बल्लेबाज सुरेश रैना () ने रोहित की कप्तानी की तुलना धोनी से की थी। इस पर एक फैन ने सवाल पूछा था कि क्या आप बता सकते हैं कि आपके कप्तानी स्टाइल में खास क्या है और आप अन्य कप्तानों से अलग कैसे हैं? इसके जवाब में रोहित ने कहा, 'इस पर रोहित ने जवाब में कहा, 'हां, मैंने सुरेश (रैना) के इस कमेंट के बारे में सुना है। एमएस धोनी एक अलग ही खिलाड़ी हैं, उनके जैसा दूसरा कोई नहीं हो सकता। मैं मानता हूं कि इस तरह की तुलना नहीं होनी चाहिए। हर एक व्यक्ति अलग है और उसकी मजबूती और कमजोरी अलग-अलग होती है।' बता दें रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 4 खिताब अपने नाम किए हैं। कप्तानी में रोहित के कूल स्टाइल की तुलना अक्सर एमएस धोनी से होती है। खेल और देश-दुनिया हर खबर अब Telegram पर भी। हमसे जुड़ने के लिए और पाते रहें हर जरूरी अपडेट।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2DsRQxG
No comments