Recent Posts

देखें, अकरम ने इस बल्लेबाज को कहां मारी चोट

नई दिल्ली दुनिया के महान तेज गेंदबाजों में शुमार () ने अपने दौर में बड़े-बड़े दिग्गज बल्लेबाजों को खूब छकाया है। अकरम ने अपनी घातक बोलिंग के एक लम्हे को टि्वटर पर मजेदार अंदाज में याद किया है। पर्थ के मैदान पर जब एक बार उनका सामना श्रीलंका से था, तो इस तेज गेंदबाज ने अपनी रफ्तार और स्विंग से श्रीलंकाई बल्लेबाज रोशन महानामा () के होश ही उड़ा दिए। अकरम की इस पोस्ट पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डीन जॉन्स (Dean Jones) ने भी मजे लिए हैं। अकरम ने पर्थ के मैदान श्रीलंका से अपने मैच का यह वीडियो क्लिप पोस्ट किया है। यह मैच बेंसन और हेजेस वर्ल्ड सीरीज 1989-90 के दौरान का है। इस वीडियो में अकरम का सामना श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबजा रोशन महानामा कर रहे हैं। यहां अकरम की दो गेंदें लगातार दो बार रोशन महानामा के प्राइवेट पार्ट (एबडोमेन गार्ड) पर लगती हैं। दोनों बार महानामा को तकलीफ होती है। पहली बार तो वह इस दर्द को भुलाकर अगली गेंद खेलने के लिए तैयार हो जाते हैं। लेकिन अगली गेंद एक बार फिर इसी जगह पर आकर लगती है, जिसके बाद महानामा का दर्द काफी बढ़ गया था और बैटिंग छोड़कर (रिटायर्ड हर्ट) पविलियन लौटना पड़ा था। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अकरम ने लिखा, 'और रोशन महानामा ग्रैंडफादर (दाना-नाना) बनने को होंगे।' उन्होंने हैशटैग का यूज करते हुए लिखा मुझे माफ करना रोशन क्रिकेट में ऐसी चीजें होती हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज और क्रिकेट कॉमेंटेर डीन जोन्स ने भी अकरम के इस वीडियो पर मजे लिए हैं। वसीम अकरम के इस वीडियो पर डीन जोन्स ने कॉमेंट करते हुए लिखा, 'वैसे वह बैट की बजाए खेलने के आपको किसी और चीज से ही खेल रहे हैं।' इसके बाद जोन्स ने जोर-जोर से हंसने वाले दो इमोजी भी बनाए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Dw9PDq

No comments