शेन वॉर्न बोले- 21 की उम्र में भी 10 साल के लगते थे सचिन तेंडुलकर
नई दिल्ली दुनिया के महान स्पिनर () ने महान बल्लेबाज () की जमकर तारीफ की है। शेन वॉर्न सचिन के करियर के शुरुआती दिनों को याद कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मास्टर ब्लास्टर हमारे खिलाफ (ऑस्ट्रेलिया) जब पहली बार खेले थे तब वह 21 बरस के थे लेकिन तब भी वह एक 10 साल के लड़के की तरह लगते थे। लेकिन तब भी वह बैटिंग करने में लाजवाब थे। वह मैदान के चारों ोर दिग्गज से दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाने में माहिर थे। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने 1991-92 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान पहली बार सचिन तेंदुलकर को देखना याद किया। स्पिन लीजेंड शेन वॉर्न उन दिनों को याद किया, जब उन्होंने सचिन को पहली बार देखा तो उनकी उम्र 21 साल थी। शेन वॉर्न स्काई स्पोर्ट्स पर इंग्लेंड और पाकिस्तान (England vs Pakistan) के टेस्ट मैच में कॉमेंटरी कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मास्टर ब्लास्टर के युवा दिनों को याद किया। सचिन 1991-92 में पहली बार टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए थे। सिडनी में पहली बार वॉर्न ने सचिन को बोलिंग की थी। वॉर्न ने उन पलों को याद करते हुए कहा, 'पहले टेस्ट में (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) सचिन 21 साल के थे लेकिन मुझे वह 10 के ही लग रहे थे। मैं समझ गया था कि इस शख्स में कुछ खास है। वह मैदान के चारों ओर शानदार शॉट्स खेल रहे थे। वह बहुत जिम्मेदारी के साथ बैटिंग कर रहे थे। उनके लिए सबकुछ आसान था।' यह उस सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच था। दुनिया में सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले इस दूसरे गेंदबाज ने बताया कि उन्हें यह मैच इसलिए याद है कि क्योंकि मास्टर ब्लास्टर ने यहां नाबाद 148 रन की पारी खेली थी। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने यह वह टेस्ट ड्रॉ करा लिया था। सीरीज में तेंडुलकर की यह दूसरी सेंचुरी थी। उन्होंने कहा, 'इस टेस्ट के बाद अब पर्थ की सतह बाउंसी हो गई। वह अभी 21 के ही थे और कंगारुओं के खिलाफ 2 शतक जड़ चुके थे। वॉर्न भांप गए थे कि सचिन शानदार खिलाडी बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'अच्छे खिलाड़ियों को अगर रन बनाने वाली गेंद मिलती है तो वह उसे फील्डर की ओर नहीं मारते। वह गैप्स ढूंढते हैं, बाउंड्री जड़ते हैं और इसी अंदाज में बोलर पर दबाव बनाते हैं।' 100 इंटरनैशनल शतक जड़ने वाले सचिन दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2EjDEbb
No comments