ENG vs WI: 'फाइनल' टेस्ट, दूसरा दिन- LIVE अपडेट्स
मैनचेस्टरइंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल जारी है और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर तथा ओली पोप क्रीज पर है। पहले दिन शुक्रवार को मेजबान टीम ने 4 विकेट खोकर 258 रन बनाए। तीन मैचों की इस सीरीज में फिलहाल दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर हैं और यह टेस्ट 'फाइनल' की तरह है क्योंकि इसे जीतकर कोई भी टीम ट्रोफी पर कब्जा जमाएगी। खराब रोशनी के कारण जल्दी रुका था पहले दिन का खेल खराब रोशनी के कारण पहले दिन का खेल जल्दी समाप्त हो गया और इंग्लैंड ने 85.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 258 रन बनाए। ओली पोप ने पहले दिन 142 गेंदों की अपनी नाबाद में पारी में 11 चौकों की मदद से 91 रन बनाए। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने पहले दिन 120 गेंदों पर 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 56 रन बनाए।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3fZEQxR
No comments