Recent Posts

करगिल विजय दिवस: भारतीय खिलाड़ियों का सेना को सल्यूट

भारत आज करगिल विजय दिवस की 21वीं वर्षगांठ मना रहा है। आज ही के दिन साल 1999 में भारत ने इस युद्ध में पाकिस्तानी सेना को अपने उन दुर्गम क्षेत्रों से खदेड़कर भगाया था, जहां उसने घुसपैठ कर अपना कब्जा जमा लिया था। करगिल की लड़ाई को ऑपरेशन विजय नाम दिया गया था, जो 60 दिनों से ज्यादा चली थी। इस मौके पर देश के खिलाड़ियों ने भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस को सलाम किया है। देखें- विजय दिवस के इस मौके पर क्या बोले हमारे खिलाड़ी...

करगिल युद्ध के दौरान हमारे रक्षा बलों की बहादुरी और निस्वार्थ बलिदान की अनगिनत कहानियां हैं, जो हमें हमेशा प्रेरित करती हैं। हमारे राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा के लिए हम सदैव उनके ऋणी रहेंगे।

भारतीय सशस्त्र बलों के हमारे बहादुर जवानों की वीरता और साहस को सलाम, जिन्होंने हमारे राष्ट्र के लिए लड़ते हुए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए। यह सब उन्होंने हमें सुरक्षित रखने के लिए किया। जय हिंद

वीवीएस लक्ष्मण ने अपने ट्वीट में लिखा, 'करगिल विजय दिवस पर सभी बहादुरों को श्रद्धांजलि। अपने सुरक्षा बलों के साहस और उनके त्याग के लिए हम हमेशा उनके ऋणी रहेंगे।'

वीरेंदर सहवाग ने अपने ट्वीट में लिखा, 'जिन शहीदों ने हमारी रक्षा की उन्हें दिल की गहराइयों से श्रद्धांजलि, उन सैनिकों को भी सल्यूट जो हमारी रक्षा करते हैं। आप हैं तो हम हैं।'



from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3jGUSPq

No comments