अपने चहेते क्रिकेटर्स का आलीशान घर भी तो देखो
फैन्स अपने फेवरिट खिलाड़ियों के हर स्टाइल और स्टैंडर्ड को फॉलो करते हैं। प्लेयर्स की गाड़ियां, ड्रेस, घड़ियां, मोबाइल यहां तक कि उनके घर के बारे में भी जानने को इच्छुक रहते हैं। यहां हम कुछ नामचीन खिलाड़ियों के आलीशान घर की तस्वीरें पेश कर रहे हैं। डाले उनके घर पर एक नजर...दुनिया के महान खिलाड़ी सचिन तेंडुलकर का मुंबई के बांद्रा में भव्य बंग्ला है। इस बंग्ले से पहले सचिन मुंबई के ही एक फ्लैट में रहते थे।
सचिन का यह आलीशान घर तैयार करने में 4 साल का समय लगा।
तेंडुलकर ने अपने घर में यह खास रूम सिर्फ टीवी देखने के लिए बनवाया है। इस गुफनुमा रूम में 16 लोगों के एससाथ बैठकर टीवी देखने की व्यवस्था है।
सचिन तेंडुलकर का यह घर भीतर से शेल के आकार में बना है। इस घर को मैक्सिको के आर्किटेक्चर सेनोसियान ने सचिन के सपनों को आकार देते हुए बनाया है।
टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली पहले दिल्ली के मीरा बाग में रहते थे। अब उन्होंने गुड़गांव के DLF सिटी फेस-1 में यह आलीशान घर खरीदा है। विराट ने 80 करोड़ में यह खरीदा था। हालांकि शादी के बाद से टीम इंडिया के कैप्टन ने मुंबई को ही अपना नया घर बनाया है।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने रांची में अपने इस घर का डिजाइन खुद तैयार किया था। 7 एकड़ में बने धोनी के इस घर में उनकी बाइक्स और एसयूवी कारों के लिए स्पेशल गैराज भी है।
मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व कैप्टन सौरभ गांगुली कोलकाता के नामचीन परिवार से हैं। उनके इस शानदार घर में 48 कमरे हैं। उनके परिवार के पास 32 लग्जरी कारें हैं, जिसमें BMW और मर्सेडीज बेन्स बड़ी संख्या में हैं।
पठान बंधु वड़ोदरा के पोश इलाके में 15,000 वर्ग फीट में बने इस शानदार घर में रहते हैं। 5 बेडरूम वाले इस घर की कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3jKsXhu
No comments