इंग्लैंड ने 5 प्लेयर्स को बायो प्रोटोकॉल से रिलीज किया
मैनचेस्टरइंग्लैंड ने अपने पांच खिलाड़ियों को जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से रिलीज कर दिया है, क्योंकि वे वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट के लिए टीम में नहीं चुने गए। पांच खिलाड़ियों में से बल्लेबाज आयरलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज से पहले ट्रेनिंग करने वाले सफेद गेंद के ग्रुप के साथ जुड़ जाएंगे। इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कहा कि चार अन्य (, , और ) अपने काउंटी लौट गए हैं। चौंतीस साल के डेनली ने सीरीज का पहला टेस्ट खेला था लेकिन जो रूट के पितृत्व अवकाश से लौटने के बाद टीम से बाहर हो गए। ईसीबी ने कहा, ‘डेनली रॉयल लंदन वनडे सीरीज से पहले सोमवार से एजिस बाउल में इंग्लैंड शिविर से जुड़ेंगे जबकि चार अन्य खिलाड़ी इंग्लिश घरेलू सत्र के शुरू होने की तैयारियों के लिए अपनी काउंटी के लिए उपलब्ध होंगे जो एक अगस्त से बॉब विलिस ट्रोफी के साथ शुरू होगा।’ इंग्लैंड को 30 जुलाई से आयरलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/30MkWA4
No comments