Recent Posts

क्या टिकटॉक पर आ गए हैं विराट कोहली?

नई दिल्ली हाल ही में टीम इंडिया के कप्तान (Virat Kohli) ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया ( Instagram Video) पर क्या अपलोड किया। उनके साथी क्रिकेटरों में हलचल मच गई कि कहीं विराट भी तो टिकटॉक पर नहीं आ गए। विराट का यह वीडियो देखकर ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने तो साफ-साफ लिख दिया 'टिककॉक'। विराट की पोस्ट पर इन दिग्गजों के इस कॉमेंट से फैन्स में जिज्ञासा बढ़ गई कि विराट कोहली टिकटॉक पर आ गए हैं। कई फैन्स ने उन्हें इस वीडियो मेकिंग ऐप पर तलाशने की कोशिश की। लेकिन बाद में उन्हें निराशा ही मिली। लेकिन विराट टिकटॉक पर आ गए हैं, ऐसे कयास लगाने वाले वॉर्नर और पीटरसन की भी कोई गलती नहीं है। दरअसल विराट ने जो वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था उसकी एडिटिंग देखकर कोई भी यही कहेगा कि यह टिकटॉक का कमाल है। इसीलिए इन दोनों दिग्गजों ने विराट की इस पोस्ट पर यही कॉमेंट किया। वैसे कोरोनावायरस (latest update of coronavirus in india) के चलते लॉकडाउन के इन दिनों में विराट कोहली अपने घर पर ही हैं और यहीं से वह अपने फैन्स को घर में रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। कई मौकों पर विराट ने फैन्स के साथ अपने वर्कआउट के वीडियो शेयर किए हैं, ताकि फैन्स भी विराट वाली फिटनेस अपने घर पर पाने सकें।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3cK1MyO

No comments