Recent Posts

गंजों की बेस्ट टेस्ट टीम, जानें कौन-कौन शामिल

नई दिल्लीमिलर महामारी () के खौफकाल में लोग सामान्य जिंदगी जीने की कोशिश कर रहे हैं और खेल अब भी मैदान से बाहर हैं। सुरक्षा को देखते हुए खेल संगठन खेलों की वापसी के लिए लगातार प्रयासरत हैं। ऐसे में लोग अपनी-अपनी पसंदीदा वनडे, टेस्ट और टी-20 में घोषित कर रहे हैं। इस क्रम में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान () एक कदम आगे निकल गए हैं। उन्होंने गंजे खिलाड़ियों की टेस्ट () टीम चुनी है। इसमें उन्होंने कई दिग्गज खिलाड़ियों को शामिल किया है, लेकिन भारतीय क्रिकेट फैन्स को इस टीम पर आपत्ति है। दरअसल, इस टीम में कोई भी भारतीय क्रिकेटर शामिल नहीं है, जबकि फैन्स का कहना है कि इसमें ओपनर के तौर पर मुल्तान के सुल्तान कहे जाने वाले () को जगह मिलनी चाहिए थी। कुछ ने ब्रायन लारा को भी इस टीम में रखने की वकालत की है। देखा जाए तो वॉन ने ओपनर के तौर पर इंग्लैंड के पूर्व कोच ग्राहम गूच और साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज हर्शल गिब्स को शामिल किया है, जबकि तीसरे क्रम पर साउथ अफ्रीका के ही हाशिम अमला को रखा है। इसके बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज और कोच डैरेन लेहमन और जोनाथन ट्रॉट हैं। ब्रायन क्लोज को टीम का कप्तान चुना है, जबकि विकेटकीपर के तौर पर मैट प्रायर हैं। गेंदबाजों की बात करें तो डग बोलिंगर, राणा नावेद उल हसन, नाथन लियोन और जैक लीच/क्रिस मार्टिन को शामिल किया है। ओवरऑल देखा जाए तो टीम को वॉन ने बड़ी ही चतुराई से चुनी है। माइकल वॉन की बाल्ड टेस्ट इलेवन: ग्राहम गूच, हर्शल गिब्स, हाशिम अमला, डैरेन लेहमन, जोनाथन ट्रॉट, ब्रायन क्लोज (कप्तान), मैट प्रायर (विकेटकीपर) डग बोलिंगर, राणा नावेद उल हसन, नाथन लियोन, जैक लीच/क्रिस मार्टिन


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2MPWgzU

No comments