IPL के लिए एशिया कप रद्द करने पर राजी नहीं: पीसीबी
कराचीपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष एहसान मनी ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित इंडियन प्रीमियर लीग () के आयोजन के लिए बोर्ड एशिया कप को रद्द करने पर राजी नहीं होगा। एशिया कप का आयोजन सितंबर में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की मेजबानी में होना है। आईपीएल का आयोजन 29 मार्च से 24 मई के बीच होना था लेकिन भारत में घातक कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन घोषित किया गया। तब इस प्रतिष्ठित लीग को 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया। अब भारत में देशव्यापी लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दिया गया है जिसके कारण इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। पढ़ें, मनी ने मंगलवार को यहां कहा, ‘मैंने इन अटकलों के बारे में पढ़ा और सुना है लेकिन फिलहाल याद रखिए कि एशिया कप का आयोजन होना या नहीं होना पाकिस्तान और भारत के बीच का फैसला नहीं है, इससे अन्य देश भी जुड़े हैं।’ पाकिस्तान को इस टूर्नमेंट की मेजबानी करनी है लेकिन भारत ने सुरक्षा चिंताओं और दोनों देशों के बीच तल्ख राजनयिक रिश्तों के कारण वहां जाने में हिचक दिखाई जिसके बाद इसे दुबई और अबु धाबी में स्थानांतरित कर दिया गया। पीसीबी की ओर से जारी पोडकास्ट में मनी ने कहा, ‘अगर तब तक क्रिकेट गतिविधियां शुरू हो जाती हैं तो एशिया कप का आयोजन महत्वपूर्ण है क्योंकि एशिया में क्रिकेट का विकास इस टूर्नमेंट से मिलने वाले पैसे पर निर्भर करता है। यह कई देशों के लिए महत्वपूर्ण है जो एशियाई क्रिकेट परिषद के सदस्य हैं।’ मनी ने हालांकि स्वीकार किया कि इस साल एशिया कप का आयोजन बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा, ‘हमें नहीं पता कि यह टूर्नमेंट होगा या नहीं लेकिन हालात बदलते हैं और हम एशिया कप का आयोजन कर पाते हैं तो ऐसा किया जाना चाहिए क्योंकि इससे मिलने वाला राजस्व सदस्य देशों में अगले दो साल में खेल के विकास के लिए बांटा जाता है।’ पढ़ें, मनी ने साथ ही चेताया कि अगर अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप स्थगित होता है तो कई सदस्य देशों के लिए बड़ा वित्तीय संकट पैदा हो जाएगा। उन्होंने कहा, ‘आईसीसी अगर सदस्य देशों को टूर्नामेंट से उनके हिस्से का भुगतान नहीं करेगा तो कई देशों पर इसका वित्तीय असर पड़ेगा।’ मनी ने पुष्टि की कि पाकिस्तान को जून और जनवरी में लगभग 70 से 80 लाख डॉलर मिलने थे। पाकिस्तान के जून और अगस्त के बीच होने वाले हॉलैंड, आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरों के बारे में पूछने पर मनी ने कहा कि पीसीबी किसी भी तरह के व्यवधान के लिए तैयार है। उन्होंने साथ ही कहा कि इन दौरों के मेजबानों के समर्थन के लिए पीसीबी लचीलापन और सद्भावना दिखाने को तैयार है। मनी ने साथ ही खुलासा किया कि पाकिस्तान ने 2023 और 2031 के बीच होने वाली आईसीसी की कई प्रतियोगिताओं की मेजबानी में रुचि दिखाई है जिसमें आईसीसी यूथ कप और वर्ल्ड कप भी शामिल है। उन्होंने कहा, ‘दुर्भाग्य से आईसीसी की प्रतियोगिताओं के पिछले समूह में बिग थ्री भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने मुख्य प्रतियोगिताओं को आपस में बांट लिया था। इस बार मैं कह सकता हूं कि अधिक देश इन प्रतियोगिताओं की मेजबानी के इच्छुक होंगे।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3adimFM
No comments