विराट या रोहित, कौन है मोहम्मद शमी का बेस्ट फ्रेंड
नई दिल्ली कोरोनावायरस वैश्विक महामारी के चलते पूरी दुनिया में खेल गतिविधियां ठप हैं। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी घर पर रहने को मजबूर हैं। लेकिन इस दौरान भी वे अपने फैंस से जुड़े रहने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। वे सोशल मीडिया साइट्स के जरिए सामने आते रहते हैं। बुधवार को भी टीम इंडिया के पेसर और लेग स्पिनर आपस में लाइव थे। इस दौरान उन्होंने आपस में बात तो की है साथ ही फैंस के सवालों के जवाब भी दिए। इस बातचीत में एक फैन ने शमी से पूछा कि रोहित और विराट में उनका बेस्ट फ्रेंड कौन है? इस पर शमी ने खुलकर अपनी बात रखी। शमी से जब पूछा गया कि रोहित और विराट में कौन उनका बेस्ट फ्रेंड है तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ कम्पेयर करने की बात नहीं है। लेकिन वह रोहित की अपेक्षा विराट से ज्यादा हंसी मजाक कर लेते हैं। युजवेंद्र चहल के साथ सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर लाइव चैट के दौरान टीम इंडिया के इस पेसर ने कहा कि हालांकि रोहित उन्होंने साथ ही टेस्ट डेब्यू किया था लेकिन उनके साथ फोन पर इतनी बात नहीं होती जबकि विराट के साथ वह मजाक कर लेते हैं। शमी ने कहा कि वह रोहित से मजाक नहीं करते। इस पर चहल ने कहा, 'रोहित भैया इसलिए थोड़ा कम बोलते हैं कि वह फोन कम यूज करते हैं खास तौर पर जब वह घऱ पर होते हैं।' शमी ने कहा कि वह रोहित के साथ वह मजाक कर नहीं कर पाता लेकिन विराट से वह मजाक भी कर लेते हैं और फोन पर बातें भी रोज होती हैं। एक-दूसरे के साथ फनी पिक्चर और वीडियो भी शेयर कर लेते हैं। तो, ऐसे में विराट को चुनेंगे, इसलिए नहीं कि वह कप्तान हैं बल्कि इसलिए कि उनसे बात करने में वह कम्फर्टेबल हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3bdD7CH
No comments