Recent Posts

गौतम गंभीर की बेटी बनी बोलर, पापा को चैलेंज

नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज और बीजेपी सांसद ने भले ही क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो। लेकिन आज भी कहीं बल्ला पकड़ने का मौका मिल जाए तो गौतम मौका हाथ से नहीं जाने देते। गंभीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी बेटी आजीन के साथ क्रिकट खेल रहे हैं। गौतम गंभीर का यह वीडियो कुछ पुराना है। क्योंकि लॉकडाउन के इन दिनों में स्कूल तो बंद हैं और गंभीर अजीन (गंभीर की बड़ी बेटी) के स्कूल में ही बल्लेबाजी कर रहे हैं। बोलिंग पर अजीन हैं और वीडियो में माहौल पूरे क्रिकेट मैच वाला है। दर्शकों के रूप में स्कूल के स्टूडेंट्स हैं, जो लगातार अजीन को चियर कर रहे हैं, तो वहीं अजीन की एक टीचर ने कॉमेंट्री का जिम्म संभाला हुआ है। इस मैच के लिए स्कोरबोर्ड भी है और स्कोरर भी। इस प्यारे से वीडियो को शेयर करते हुए गंभीर ने बताया कि उनकी बेटी आउट साइड ऑफ स्टंप लाइन पर बोलिंग करने की प्रैक्टिस कर रही हैं। गंभीर ने लिखा, 'अजीन: आउट साइड ऑफ स्टंप बोलिंग लाइन को परफेक्ट करने के लिए अब 3 मई (लॉकडाउन खत्म होने की अंतिम तारीख) तक का समय है। इसके साथ ही गंभीर ने अपने जवाब में हैरानी वाले दो इमोजी बनाए हैं।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3bfcEV9

No comments