वॉर्नर का बेटी संग 'शीला की जवानी' पर डांस, वायरल
नई दिल्लीकोविड-19 के कारण भारत समेत कई देशों में लॉकडाउन घोषित है और खेल प्रतियोगिताएं नहीं होने के चलते दिग्गज हस्तियां अपने-अपने घरों पर समय बिता रही हैं। ऐसे में कोई क्रिकेटर आर्टिस्ट बना है तो कोई डांस वीडियो शेयर कर रहा है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व उप-कप्तान ने अपनी बेटी के साथ अपना एक डांस वीडियो शेयर किया जिसमें वह बॉलीवुड गाने 'शीला की जवानी' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। करियर में 84 टेस्ट, 123 वनडे और 79 टी20 इंटरनैशनल मैच खेल चुके ओपनर वॉर्नर ने एक नहीं बल्कि 2 वीडियो इस गाने पर शेयर किए। हालांकि दोनों में वह अपनी बेटी के साथ एक ही गाने 'शीला की जवानी' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। जानें, वीडियो में उन्होंने कटरीना कैफ के स्टेप्स को कॉपी करने की भी कोशिश की है। वॉर्नर ने जो पहला वीडियो बनाया, उसे करीब 5 लाख बार देखा जा चुका है। वहीं, दूसरे वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'भारत ने मुझे एक और वीडियो बनाने को कहा।' 33 वर्षीय वॉर्नर समेत कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भारत में खेलने आते हैं और संभवत: उन्होंने भी तब ही इस गाने को पहली बार सुना होगा। वॉर्नर की कप्तनी में सनराइजर्स हैदराबाद टीम आईपीएल खिताब जीत चुकी है। वॉर्नर ने हाल में बताया था कि वह अपनी बेटी के कहने पर टिकटॉक पर अकाउंट बना रहे हैं। कोविड-19 से बचाव के तौर पर वॉर्नर अपने घर पर हैं और परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। उन्होंने इससे पहले कुछ फोटो भी शेयर किए थे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3ey0SY4
No comments