Recent Posts

भारत vs न्यू जीलैंड, तीसरा वनडे: LIVE अपडेट्स

माउंट माउंगानुईभारत और न्यू जीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे इंटरनैशनल मैच माउंट माउंगानुई में खेला जा रहा है। मुकाबले में न्यू जीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग का फैसला किया। इस मैच में केन विलियमसन चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। वह टी20 सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे और उन्होंने शुरुआती दोनों वनडे मैच नहीं खेले। न्यू जीलैंड टीम में 2 बदलाव किए गए हैं। मार्क चैपमैन और टॉम ब्लंडेल की जगह विलियमसन और मिशेल सैंटनर को जगह दी गई है। वहीं, टीम इंडिया में केवल 1 बदलाव है और केदार जाधव की जगह मनीष पांडे को प्लेइंग-XI में शामिल किया गया है। न्यू जीलैंड ने शुरुआती दोनों वनडे मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इससे पहले भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 5 मैचों की सीरीज में 5-0 से जीत दर्ज की थी लेकिन न्यू जीलैंड ने वनडे में कमाल दिखाया और सीरीज अपने नाम की। दोनों टीमों के बीच अंतर शीर्षक्रम का प्रदर्शन रहा है। रोहित शर्मा और शिखर धवन के चोट के कारण बाहर हैं जबकि विराट कोहली बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे हैं। फॉर्म में चल रहे केएल राहुल बल्लेबाजी क्रम में नीचे उतर रहे हैं। शीर्षक्रम भारत की ताकत रहा है जो इस सीरीज में नाकाम रहा। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव और मयंक अग्रवाल ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन भारत को चिर परिचित शुरुआत नहीं दिला सके। रोहित की कमी भारत को बुरी तरह खली। प्लेइंग-XIभारत: पृथ्वी साव, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), मनीष पांडे, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर और जसप्रीत बुमराह न्यू जीलैंड: मार्टिन गप्टिल, हेनरी निकोल्स, केन विलियमसन, रॉस टेलर, टॉम लाथम, कोलिन डि ग्रैंडहोम, जिमी नीशम, मिशेल सैंटनर, टिम साउदी, काइली जैमीसन और हामिश बेनेट


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2SgJWfz

No comments