T20I: स्टोइनिस बाहर, स्मिथ-वॉर्नर की टीम में वापसी
मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका और पाकिस्तान के साथ होने वाली T20 सीरीज के लिए ऑलराउंडर खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस को टीम में जगह नहीं दी है। स्टोइनिस को खराब फॉर्म के कारण बाहर होना पड़ा है। इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप में स्टोइनिस ने सिर्फ 87 रन बनाए थे। वहीं, एशेज सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने वाले की टीम में वापसी हुई है। स्मिथ लगभग साढ़े तीन साल बाद T20 मैच इंटरनैशनल मैच खेलेंगे। उन्होंने अपना आखिरी टी-20 मोहाली में भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप में खेला था। स्मिथ के साथ , पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क की भी टीम में वापसी हुई है। एरॉन फिंच को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी तथा कमिंस को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने क्रिस लिन, डी आर्सी शॉर्ट को नजरअंदाज किया है। क्रिकेट.कॉम.एयू को ने राष्ट्रीय चयनकर्ता ट्रेवर होंस से हवाले से लिखा है, 'लगभग एक साल का समय बचा है, जब ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करनी है। हमने यह टीम उसी वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर चुनी है। हमने ऐसी टीम चुनी है, जिसे देखकर हमें लगता है कि हम इसके साथ टूर्नमेंट में जा सकते हैं।' ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज 27, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को खेली जाएगी। वहीं पाकिस्तान के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत 3 नवंबर से होगी जो 8 नवंबर तक चलेगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम : एरॉन फिंच (कप्तान), एश्टन अगर, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, ग्लैन मैक्सवेल, बेन मैक्डरमोट, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, बिली स्टानलेक, मिशेल स्टार्क, एश्टन टर्नर, एंड्रयू टाय, डेविड वॉर्नर
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2AXydJj
No comments