Recent Posts

वापसी कर रहे खिलाड़ियों के प्रति नरमी बरतें आलोचक: मिसबाह

लाहौरपाकिस्तान के मुख्य कोच ने आग्रह किया है कि टीम में किए जा रहे बदलाव और प्रयोगों के प्रति आलोचकों को कुछ संयम बरतना होगा। मिसबाह उल हक ने कहा कि मनचाहे परिणाम हासिल करने में थोड़ा समय लगेगा। यह पूर्व पाकिस्तानी कप्तान मुख्य चयनकर्ता भी हैं। उन्होंने कहा कि आलोचकों के निशाने पर चल रहे वर्तमान कप्तान सरफराज अहमद का समर्थन करना उनका कर्तव्य है। मिसबाह ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले लाहौर में कहा, 'घबराने की कोई जरूरत नहीं है। मैं आलोचकों से कहना चाहूंगा कि नाकाम रहने वाले खिलाड़ियों के प्रति थोड़ा नरम रवैया अपनाएं, जब कोई खिलाड़ी वापसी करता है तो उसे अपने पांव जमाने और अच्छा प्रदर्शन करने में समय लगता है।' आलोचकों ने वापसी करने वाले खिलाड़ियों अहमद शहजाद और उमर अकमल की श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 में नाकाम रहने के बाद कड़ी आलोचना की थी। मिसबाह ने कहा, 'जब आप ऑस्ट्रेलिया में अगले साल होने वाले वर्लड टी20 को ध्यान में रखकर प्रयोग कर रहे हों तो फिर वापसी करने वाले खिलाड़ियों के प्रति संयम बरतना जरूरी है। सकारात्मक परिणाम हासिल करने के लिए उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने का मौका दिया जाना चाहिए।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33iYkqD

No comments