गांधीजी के सिद्धांतों का बड़ा उदाहरण टीम इंडिया: सचिन
नई दिल्ली दिग्गज क्रिकेटर ने की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि गांधीजी के समानता सिद्धांत की ताकत सबसे पहले उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते देखी जब अलग-अलग राज्यों से आए खिलाड़ी एक होकर भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। सचिन ने हमारे सहयोगी अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के कॉलम में लिखा, 'गांधीजी समानता के सिद्धांत में काफी भरोसा करते थे। हमारे देश को मजबूत बनाने के लिए हमें हर नागरिक से समान भागीदारी की जरूरत है। मैंने सबसे पहले समानता की ताकत को भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए देखा।' पढ़ें, उन्होंने लिखा, 'हम (क्रिकेटर) अलग-अलग राज्यों से थे, अलग भाषाएं बोलेते थे, अलग हमारे धर्म थे और आर्थिक रूप से भी हम अलग थे लेकिन जब भारत का प्रतिनिधित्व करने साथ आए तो हम एक रहे और भारतीय होने पर हमें गर्व महसूस हुआ।' 46 वर्षीय सचिन ने लिखा, 'आज युवाओं और बच्चों पर गांधीजी की विरासत और परंपराओं को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है। गांधीजी के मूल्यों की खूबसूरती उनकी सादगी और शाश्वत होने में नजर आती है। सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर उनका जोर और पर्यावरण के बारे में उनकी चिंताएं आज भी प्रासंगिक हैं।' पढ़ें, सचिन ने लिखा, 'शक्तिशाली देश वे होंगे जो स्थिरता और समानता पर जोर देंगे। इन देशों के नागरिकों को एक स्वस्थ वातावरण, पारिस्थितिक और सामाजिक रूप, के माध्यम से उन्हें आगे ले जाने के लिए सशक्त किया जाएगा'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2pcO2tg
No comments