Recent Posts

मनीष पांडे की बेजोड़ फॉर्म, जड़ दिया तूफानी शतक

बेंगलुरु बेजोड़ फॉर्म में चल रहे कप्तान (नाबाद 142) के शतक के बाद प्रसिद्ध कृष्णा और श्रेयस गोपाल की शानदार गेंदबाजी के दम पर कर्नाटक ने बुधवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए विजय हजारे ट्रोफी के मैच में छत्तीसगढ़ को 79 रनों से हरा दिया। कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 285 रन बनाए थे। छत्तीसगढ़ की टीम 44.4 ओवरों में 206 रनों पर ऑल आउट होकर मैच हार गई। छत्तीसगढ़ के लिए अमनदीप खरे ने 43, शशांक चंद्रकार ने 42 और आशुतोष सिंह ने 32 रनों का योगदान दिया। उसका कोई भी बल्लेबाज विकेट पर पैर नहीं जमा सका और टीम लगातार विकेट खोती रही। प्रसिद्ध और गौतम ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। इनके अलावा रोनित मोरे ने दो विकेट लिए। वी. कौशिक और कृष्णाप्पा गौतम के हिस्से एक-एक विकेट आया। पढ़ें: इससे पहले, लोकेश राहुल और पांडे की बेहतरीन पारियों ने कर्नाटक को दमदार स्कोर दिया। राहुल ने एक बार फिर बेहतरीन बल्लेबाजी की और 103 गेंदों की पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। वहीं पांडे ने 118 गेंदों की पारी में पांच चौके और सात छक्के लगाए। इन दोनों के दम पर ही कर्नाटक दमदार स्कोर खड़ा कर पाई। पढ़ें: पिछले 10 मैचों का ऐसा है रेकॉर्ड मनीष पांडे के पिछले 10 मैचों पर नजर डाली जाए तो उन्होंने दो शतक और 5 अर्धशतक जड़े हैं। इस दौरान वह 4 बार नाबाद लौटे हैं। सिर्फ 3 मौकों पर ही वह 50 के स्कोर तक नहीं पहुंच पाए हैं। उनकी पारियों की बात करें तो वह ऐसी हैं... विजय हजारे ट्रोफी: 142*, 48, 50, 52 भारत-ए के लिए: 81, 13, 39 कर्नाटक प्रीमियर लीग (T20): 53*, 58*, 102*


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2pzElVZ

No comments