Recent Posts

भारत दौरे से पहले एनसीएल में खेलेंगे बांग्लादेशी खिलाड़ी

ढाका बांग्लादेश के राष्ट्रीय चयनकर्ता और पूर्व कप्तान हबीबुल बशर ने कहा कि देश के टॉप क्रिकेटरों को भारत दौरे से पहले राष्ट्रीय क्रिकेट लीग (एनसीएल) के पहले दो दौर में खेलना होगा। इस लीग में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर ही आगामी भारत दौरे के लिए उनका चयन होगा। हालांकि और लिटन कुमार दास इस समय कैरेबियाई प्रीमियर लीग (CPL) में खेल रहे हैं, जिन्हें छूट दी जाएगी। A टीम में खेल रहे और अन्य बांग्लादेशी क्रिकेटरों को भारत दौरे के लिए चुने जाने के लिए एनसीएल में खेलना होगा। यह भी पता चला है कि भारत दौरे से पहले नवनियुक्त गेंदबाजी सलाहकार डेनियल विटोरी 25 अक्टूबर को शिविर से जुड़ेंगे। बांग्लादेशी टीम का भारत दौरा तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से शुरू होगा, जिसके बाद दो टेस्ट मैच इंदौर (14 से 18 नवंबर) और कोलकाता (22 से 26 नवंबर) में खेले जाएंगे। एनसीएल में खेलने संबंधित फैसला अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में मिली हार के बाद किया गया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2OqNw5e

No comments