Recent Posts

रोहित-मयंक की पार्टनरशिप से टूटे ये रेकॉर्ड

विशाखापत्तनमटीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ने अपने टेस्ट करियर में पहली बार ओपनिंग करते हुए दमदार प्रदर्शन किया। रोहित ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम में पहले टेस्ट मैच में 176 रन बनाए। उन्होंने के साथ पहले विकेट के लिए 317 रन जोड़े। इसी के साथ कुछ रेकॉर्ड भी बनाए। () रोहित हालांकि अपने टेस्ट करियर के बेस्ट स्कोर (177 रन) को पछाड़ने से रह गए। उन्होंने 244 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी में 23 चौके तथा 6 छक्के जड़े। टेस्ट में ओपनिंग करते हुए रोहित का यह पहला शतक है, जबकि इस फॉर्मेट में ओवरऑल चौथी सेंचुरी है। SA के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की तरफ से सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरिशप का रेकॉर्ड बनाया। दोनों ने 82 ओवर में 317 रन बनाए। इससे पहले वीरेंदर सहवाग और गौतम गंभीर ने कानपुर में इसी टीम के खिलाफ 218 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप बनाई थी। सहवाग ने वसीम जाफर के साथ चेन्नै में 2007-08 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले विकेट के लिए 213 रन जोड़े थे। पढ़ें, भारत के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ साझेदारीसाउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए यह सबसे बड़ी साझेदारी है। मयंक और रोहित से पहले धुरंधर वीरेंदर सहवाग और राहुल द्रविड़ ने चेन्नै में इसी टीम के खिलाफ मार्च 2008 में दूसरे विकेट के लिए 268 रन जोड़े थे। सहवाग ने इसी मैच में 319 रन बनाए थे जिसके बाद वह मैन ऑफ द मैच रहे। फरवरी 2010 में कोलकाता में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वीवीएस लक्ष्मण और महेंद्र सिंह धोनी ने 7वें विकेट के लिए नाबाद 259 रन की पार्टनरशिप की थी। सहवाग ने इसी मैच में दिग्गज सचिन तेंडुलकर के साथ तीसरे विकेट के लिए 249 रन की साझेदारी की थी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की सर्वश्रेष्ठ साझेदारी
पार्टनरशिप बल्लेबाज विकेट कहां कब
317 रन रोहित शर्मा-मयंक अग्रवाल पहले विकेट के लिए विशाखापत्तनम अक्टूबर 2019
268 रन वीरेंदर सहवाग-राहुल द्रविड़ दूसरे विकेट के लिए चेन्नै मार्च 2008
259* रन वीवीएस लक्ष्मण-एमएस धोनी 7वें विकेट के लिए कोलकाता फरवरी 2010
249 रन वीरेंदर सहवाग-सचिन तेंडुलकर तीसरे विकेट के लिए कोलकाता फरवरी 2010
भारत के लिए तीसरी सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग साझेदारीरोहित और मयंक ने भारत के लिए ओवरऑल तीसरी सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग साझेदारी की। वीनू मांकड और पंकज रॉय के नाम भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग साझेदारी का रेकॉर्ड दर्ज है जो उन्होंने जनवरी 1956 में न्यू जीलैंड के खिलाफ बनाया था। दोनों ने तब चेन्नै में 413 रन की पार्टनरशिप की थी। दिग्गज वीरेंदर सहवाग और राहुल द्रविड़ ने पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में जनवरी 2006 में 410 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी। मुरली विजय और शिखर धवन ने मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च 2013 में 289 रन की ओपनिंग साझेदारी की थी। भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग पार्टनरशिप
पार्टनरशिप बल्लेबाज किस टीम के खिलाफ कहां कब
413 रन वीनू माकंड-पंकज रॉय न्यू जीलैंड चेन्नै जनवरी 1956
410 रन वीरेंदर सहवाग-राहुल द्रविड़ पाकिस्तान लाहौर जनवरी 2006
317 रन रोहित शर्मा-मयंक अग्रवाल साउथ अफ्रीका विशाखापत्तनम अक्टूबर 2019
289 रन मुरली विजय-शिखर धवन ऑस्ट्रेलिया मोहाली मार्च 2013
दोनों ओपनरों ने जड़े शतकयह टेस्ट क्रिकेट में ओवरऑल 10वां मौका है जब भारत के दोनों ओपनरों ने शतक लगाए। इससे पहले पिछले साल बेंगलुरु में अफगानिस्तान के खिलाफ शिखर धवन और मुरली विजय ने शतकीय पारियां खेली थीं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाद ऐसा करने वाली भारत तीसरी टीम बनी है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2o47tUH

No comments