रहाणे के घर आई नन्ही परी, भज्जी ने दी बधाई
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेल रहे भारतीय क्रिकेटर के लिए खुशखबरी है कि वह पिता बन गए। रहाणे के घर नन्ही परी आई है और उनकी पत्नी राधिका ने बेटी को जन्म दिया। भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान रहाणे फिलहाल विशाखापत्तनम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया के साथ हैं। पढ़ें, ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अजिंक्य रहाणे को बधाई देते हुए यह जानकारी दी। हरभजन ने लिखा, 'नए नवेले पिता अजिंक्य रहाणे को बधाई। उम्मीद है कि मां और नन्हीं परी अच्छे होंगे। जिंदगी का बेहतरीन हिस्सा अब शुरू हुआ है, अज्जू।' रहाणे ने अपने बचपन की दोस्त राधिका धोपावकर के साथ 5 साल पहले 26 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। जुलाई में इस कपल ने प्रेग्नेंसी की खबर अपने फैंस के साथ शेयर की थी। राधिका ने तब अपने कुछ फोटो शेयर किए थे। 31 वर्षीय रहाणे ने अपने करियर में अब तक 59 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 इंटरनैशनल मैचों में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/30LV3hC
No comments