Recent Posts

सचिन ने पर्यावरण पर याद दिलाया गांधीजी का मंत्र

नई दिल्लीदुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में शुमार पूर्व भारतीय दिग्गज ने कहा है कि जिस तरह भारतीय सेना जमीन, जल और वायु की सुरक्षा करती है, उसी तरह हमें भी धरती, जलस्रोतों और हवा को प्रदूषण से बचाने की जरूरत है। सचिन ने प्राकृतिक संसाधनों को लेकर गांधीजी के एक कथन को भी याद किया। सचिन ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के एक कॉलम में लिखा, 'हम सभी को पर्यावरण की रक्षा करने में अहम योगदान देने की जरूरत है। जिस तरह सेना हमारे संसाधनों की सुरक्षा करती है, उसी तरह हमें भी धरती, जलस्रोतों और हवा को प्रदूषण से बचाने की आवश्यकता है। यह गांधीजी के कथन को समझने का समय है जब उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों को लेकर कहा था- पृथ्वी हर इंसान की जरूरतों को संतुष्ट कर सकती है लेकिन उसके लालच को नहीं।' पढ़ें, स्वच्छता आंदोलन की तारीफउन्होंने लिखा, 'एक 'स्वच्छ भारत' ही 'स्वस्थ भारत' की नींव रखेगा जो 'समृद्ध' भारत का नेतृत्व करेगा। हमारे पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छता आंदोलन को शुरू करने के प्रयासों ने पूरे देश को उत्साहित किया है। हम एक स्वच्छ और सुंदर भारत के के सपने की दिशा में बड़े कदम उठा रहे हैं।' जल स्वच्छता पर भी बात46 वर्षीय सचिन ने लिखा, 'हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि 'स्वच्छता' को जमीन पर ही नहीं, बल्कि जल में भी बनाए रखना चाहिए। पृथ्वी का 75% हिस्सा पानी से ढंका है। हमें यह ईमानदारी से सोचना चाहिए- क्या हम अपने बच्चों के लिए बेहतर दुनिया बना रहे हैं? नदियां लुप्त हो रही हैं और हमारे महासागर प्रदूषित हैं। पानी, जो जीने के लिए एक आवश्यकता है, दुर्लभ होता जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 21 भारतीय शहरों में अगले साल भूजल खत्म हो सकता है।' पढ़ें, सिंगल यूज प्लास्टिक बैन को बढ़ावाउन्होंने लिखा, 'हाल में मुंबई में मैंने देखा कि कचरे के ढेरों में प्लास्टिक, थर्माकोल और अन्य अपशिष्ट, हम समुद्र में फेंक देते हैं। यह बहुत चिंताजनक है। इसे देखते हुए सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्तावित कदम सराहनीय है। हाल ही में शुरू किए गए जल संरक्षण अभियान की एक बात को मैं लिखना चाहूंगा- जल है तो कल है।’ इच्छाशक्ति से आती है ताकतसचिन ने लिखा, 'एक विकासशील देश के रूप में, हमारे पास कई लक्ष्य हैं, लेकिन उन्हें पाने के लिए सीमित संसाधन हैं। हमें बापू के उदाहरण से सीखना चाहिए जो इस बात का सबूत हैं कि ताकत इच्छाशक्ति से आती है ना कि शारीरिक क्षमता से। एक भारतीय के रूप में, गांधी जयंती पर सभी को शुभकामना। जय हिन्द!'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2nIMqH7

No comments