Recent Posts

रीढ़ का ऑपरेशन करवाएंगे तेज गेंदबाज बेहरनडोर्फ

सिडनी ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जैसन बेहरनडोर्फ रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन करवाएंगे और इस कारण 2019-20 के घरेलू सत्र में नहीं खेल पाएंगे। सीमित ओवरों की क्रिकेट के विशेषज्ञ बेहरनडोर्फ ने हाल में इंग्लैंड में 11 एकदिवसीय और सात टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल थे। जून में वर्ल्ड कप के दौरान वह शानदार फॉर्म में थे और उन्होंने लॉर्ड्स में मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ 44 रन देकर 5 विकेट लिए थे, जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। वह पीठ में दर्द के कारण ऑस्ट्रेलिया लौट आए थे। यह दर्द उन्हें 2015 से परेशान कर रहा है। विशेषज्ञों और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चिकित्सा दल से विचार विमर्श के बाद बेहरनडोर्फ ने न्यू जीलैंड जाकर अगले सप्ताह रीड की हड्डी के विशेषज्ञ रोवान स्कोटेन से ऑपरेशन करवाने का फैसला किया। बेहरनडोर्फ ने कहा, 'काफी विचार विमर्श के बाद हमने फैसला किया कि दर्द से निजात पाने का सबसे अच्छा तरीका आपरेशन है। मैं ऑपरेशन को लेकर अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैंने ऑस्ट्रेलिया और न्यू जीलैंड के कई गेंदबाजों से बात की, जिन्होंने इस तरह का ऑपरेशन करवाया था और उन सभी का परिणाम को लेकर सकारात्मक रवैया था।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2p0Cvgr

No comments