रैना का बेटी के साथ फोटो, बताया 'जिम पार्टनर'
नई दिल्लीटीम इंडिया से बाहर चल रहे क्रिकेटर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं और तस्वीरें पोस्ट करते हैं। उन्होंने मंगलवार को ट्विटर पर एक फोटो शेयर किया जिसमें वह जिम में अपनी 3 साल की बेटी ग्रेसिया रैना के साथ नजर आ रहे हैं। रैना ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा- मेरी जिम पार्टनर। उन्होंने दिल वाली इमोजी भी बनाई। उनके फैंस ने भी इस फोटो को काफी पसंद किया जिसे अब तक 29 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। 32 वर्षीय रैना अकसर जिम में ट्रेनिंग करते हुए फोटो और विडियो शेयर करते हैं। वह पिछले करीब 1 साल से भारतीय टीम से बाहर हैं। उन्होंने हाल में एक इंटरव्यू में कहा था कि वह भारत के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। उन्होंने कहा था, 'मैंने पहले भी इस नंबर पर बल्लेबाजी की है और अच्छा प्रदर्शन किया है। दो वर्ल्ड कप खेले जाने हैं और मैं मौके की तलाश में हूं।’ रैना ने आखिरी बार टीम इंडिया के लिए पिछले साल 17 जुलाई को वनडे इंटरनैशनल मैच खेला था। इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में रैना केवल 1 रन बनाकर आउट हो गए थे। उन्होंने अपने करियर में अब तक 18 टेस्ट मैचों में कुल 768 रन बनाए और 13 विकेट लिए। उनके नाम 226 वनडे इंटरनैशनल मैचों में 5615 रन और 36 विकेट दर्ज हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2pgepP7
No comments