कोहली का जबरा फैन, बनवाए हैं कप्तान के 15 टैटू
अमित गुप्ता, विशाखापत्तनमभारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने से एक दिन पहले कप्तान प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहुंचे तो उनके लिए एक खास सरप्राइज था। उनका एक जबरा फैन यहां उनका बेसब्री से इंतजार कर रहा था। विराट जब उस शख्स से मिले तो उन्हें लगा अन्य फैन्स की तरह वह भी सेल्फी या ऑटोग्राफ लेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उस फैन ने कप्तान कोहली से अपना टी-शर्ट उतारने की इजाजत मांगी। जब उस फैन ने टी-20 शर्ट उतरे तो विराट हैरानी दे देखते रहे। उन्होंने अपने इस स्पेशल फैन को गले लगा लिया। दरअसल, इस फैन का नाम है और वह खुद को विराट का सबसे बड़ा प्रशंसक मानते हैं। उन्होंने पूरे शरीर पर विराट कोहली के 15 टैटू भी बनवा रखे हैं। ओडिशा के बरहामपुर के रहने वाले बेहरा ने बताया, 'मैंने पहला टैटू 2016 में बनाया था, उसके बाद से अब तक कुल 15 टैटू बनवाए हैं। पहला मेरे सीने के दाईं ओर बनाया था, जो विराट का चेहरा था। आखिरी वर्ल्ड कप के दौरान बनवाया है।' उन्होंने बताया कि जिन मोमेंट के टैटू उन्होंने अपने शरीर पर बनवाए हैं उनमें विराट का जर्सी नंबर, पाकिस्तान के खिलाफ हाफ सेंचुरी बनाने के बाद सचिन के रिस्पेक्ट वाला, कोच राजकुमार शर्मा, अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस करते वक्त के टैटू हैं। इसके अलावा विराट को अर्जुन अवॉर्ड, खेल रत्न सम्मान वाली तस्वीर को भी शरीर पर गुदवाया है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2p7iLI0
No comments