T20I: 3 मेडन ओवर डालने वाली पहली भारतीय बनीं दीप्ती
सूरत ऑफ-स्पिनर दीप्ती शर्मा ने यहां साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में दमदार प्रदर्शन किया। दीप्ति ने मुकाबले में किए चार ओवर में 8 रन देकर 3 विकेट चटकाए। चार ओवर के इस कोटे में दीप्ति ने तीन ओवर मेडन भी डाले। वह एक टी-20 मैच में इतने मेडन डालने वाली पहली भारतीय हैं। उन्होंने केवल अपने चौथे ओवर में रन दिए और दो मेडन ओवर में विकेट भी चटकाए। शर्मा की शानदार गेंदबाजी के कारण मेजबान टीम 131 के स्कोर भी डिफेंड करने में कामयाब रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह के 43 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। 131 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की ओर से मिगनोन डू प्रीज ने अर्धशतक जड़ा, लेकिन मेहमान टीम जीत दर्ज नहीं कर पाई। गेंदबाजी में शर्मा के अलावा, शिखा पांडे, पूनम यादव और राधा यादव ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि हरमनप्रीत को एक विकेट मिला।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2n1ANdD
No comments