T20: मसाकाद्जा ने आखिरी मैच में तोड़ा यह रेकॉर्ड
चिटगांव (बांग्लादेश)जिम्बाब्वे के कप्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले अपने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच में एक टी-20 रेकॉर्ड तोड़ दिया। मसाकाद्जा ने शुक्रवार को हुए मुकाबले में 42 गेंदों पर 71 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। अफगानिस्तान द्वारा दिए लक्ष्य को जिम्बाब्वे ने आठ विकेट खोकर हासिल कर लिया। मैच में 71 रन बनाने के साथ ही मसाकाद्जा अपने करियर के आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे अधिक व्यक्तिगत रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस जीत के साथ ही जिम्बाब्वे ने टी-20 में पिछले 12 मैचों से चले आ रहे अफगानिस्तान के अजेय क्रम को भी तोड़ दिया। पढ़ें: आखिरी बार अफगानिस्तान ने टी-20 में 2017 में मात झेली थी। मसाकाद्जा ने कहा, ‘यह बहुत विशेष था। टीम को जीत तक ले जाना बहुत विशेष था और वह भी मेरे आखिरी मैच में। साथ ही अफगानिस्तान को पहली बार हराना भी खास रहा।’ मसाकाद्जा ने जिम्बाब्वे के लिए अपने करियर में 38 टेस्ट, 209 वनडे और 66 टी-20 मैच खेले।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2V7WVjv
No comments