गावसकर बोले, नंबर पांच पर बैटिंग करें ऋषभ पंत
नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान का मानना है कि को सीमित ओवरों के प्रारूप में नंबर पांच पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जाना चाहिए। गावसकर का मानना है कि इस पोजिशन पर पंत को अपना नैसर्गिक आक्रमक खेलने का अवसर मिलेगा। पिछले सप्ताह पंत को लेकर काफी बहस होती रही। नए बल्लेबाजी कोच ने यहां तक कह दिया था कि केयरलेयर और फेयरलेस क्रिकेट में कुछ अंतर होता है। राठौड़ की टिप्पणी के अगले दिन पंत की बल्लेबाजी फिर चर्चा में आई जब साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 इंटरनैशनल में पंत एक खराब शॉट खेलकर आउट हो गए। मोहाली टी20 इंटरनैशनल में पंत को नंबर चार पर बल्लेबाजी करने भेजा गया। भारतीय टीम प्रबंधन ने वर्ल्ड कप में भी पंत को नंबर चार पर ही बल्लेबाजी करने का मौका दिया था। न्यू जीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टॉप ऑर्डर के असफल होने के बाद जब वह हार्दिक पंड्या के साथ एक साझेदारी तैयार कर रहे थे तभी ऑनसाइड पर एक बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए थे। गावसकर ने एक अंग्रेजी अखबार में लिखा नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने से पंत पर प्रेशर कम हो सकता है। उन्होंने कहा, 'इस नंबर पर बैटिंग कर पंत को कुछ अधिक समय मिल सकता है। उनकी आक्रमक बल्लेबाजी की जरूरत शुरू से है न कि उन्हें पारी तैयार करने में वक्त लगाना चाहिए।' गावसकर का मानना है कि समय के साथ-साथ पंत का शॉट सिलेक्शन बेहतर होता जाएगा लेकिन फिलहाल उन्हें पैनिक की जगह समर्थन की जरूरत है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/30hnesE
No comments