Recent Posts

एकता अभियान: बेंगलुरु में द्रविड़ से मिले जेपी नड्डा

बेंगलुरु दिग्गज क्रिकेटर से बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने रविवार को बेंगलुरु में मुलाकात की। पार्टी के राष्ट्रीय एकता अभियान के तहत इस मुलाकात के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव भी साथ रहे। राव ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक फोटो पोस्ट की जिसमें दोनों के साथ कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौडा भी नजर आ रहे हैं। राव ने लिखा, 'बेहद प्रतिभावान, सम्माननीय और द वॉल के नाम से मशहूर क्रिकेटर राहुल द्रविड़ से बेंगलुरु में मुलाकात की। राष्ट्रीय एकता अभियान के तहत इस मुलाकात में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मुरलीधर राव भी साथ रहे और उन्हें जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 तथा 35 ए हटाने के सकारात्मक प्रभावों के बारे में भी बताया।' नड्डा ने 'एक भारत, एक संविधान' विषय पर बेंगलुरु में एक बैठक को भी संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान आर्टिकल 370 पर भी बातचीत की। तस्वीर में जेपी नड्डा के साथ द्रविड़ बात करते नजर आ रहे हैं। साथ में मुरलीधर राव और अन्य नेता भी बैठे हैं। 46 वर्षीय द्रविड़ फिलहाल बेंगलुरु में नैशनल क्रिकेट अकैडमी (एनसीए) के प्रमुख हैं। टीम इंडिया के लिए 164 टेस्ट खेल चुके द्रविड़ के नाम इस फॉर्मेट में कुल 13288 रन दर्ज हैं। उन्होंने 344 वनडे इंटरनैशनल मैच खेले जिसमें कुल 10889 रन बनाए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/32Vx5lv

No comments