Recent Posts

क्रिकेट चुनाव: इतिहास रचने को तैयार श्रीनिवासन की बेटी

नई दिल्लीबीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष की बेटी इतिहास रचने को तैयार हैं। आज यहां तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) की 87वीं वार्षिक आम बैठक में उनका पहली महिला अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय है। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया बुधवार शाम पांच बजे खत्म हो गई, जिसके बाद अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ रूपा ने नामांकन दाखिल किया। टीएनसीए के नियमों के अनुसार वार्षिक आम बैठक में उनके नाम की घोषणा होगी। रूपा गुरुनाथ मयप्पन की पत्नी हैं, जिस पर आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग में शामिल होने के लिए आजीवन प्रतिबंध लगाया गया है। श्रीनिवासन की अगुआई वाले गुट का निर्विरोध सभी पदों पर चुना जाना तय है, क्योंकि उन्हें चुनौती देने के लिए किसी ने नामांकन दायर नहीं किया है। टीएनसीए के निर्वाचन अधिकारी की भूमिका निभा रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी डा. डी चंद्रशेखरन ने यह जानकारी दी। टीएनसीए की कार्यकारिणी ने रविवार को 26 सितंबर को चुनाव कराने का फैसला किया था। टीएनसीए को 28 सितंबर की उच्चतम न्यायालय की समय सीमा के भीतर चुनाव कराने थे, जिसके कारण काफी जल्दी चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई। इस समय सीमा को हालांकि अब बढ़ाकर 4 अक्टूबर कर दिया गया है। पति फंस चुके हैं स्पॉट फिक्सिंग में रूपा इंडिया सीमेंट के ओनर एन. श्रीनिवासन की बेटी हैं। श्रीनिवासन बीसीसीआई के प्रेजिडंट और आईसीसी के चेयरमैन रह चुके हैं। रूपा की शादी गुरुनाथ मयप्पन से हुई है। मयप्पन वहीं शख्स हैं, जिनका नाम आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में सामने आया था। हालांकि, फिलहाल वह क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेशन से सीधे नहीं जुड़े हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2mPPJM8

No comments