Recent Posts

'सीनियर खिलाड़ियों को भारत पर पहला 'वार' करना होगा'

नई दिल्ली साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज वरनॉन का कहना है कि भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उनकी टीम के सीनियर खिलाड़ियों को 'पहला वार' करना होगा। साउथ अफ्रीका भारत के खिलाफ 2 अक्टूबर से शुरू हो रही से में अपनी शुरुआत करेगी। फिलैंडर मानते हैं कि यह मुकाबला काफी कड़ा होने वाला है। उन्होंने आईसीसी को कहा, 'यह एक मुश्किल शुरुआत होगी। भारत में भारत के खिलाफ खेलना काफी मुश्किल होता है।' उन्होंने कहा कि उनकी टीम के खिलाड़ी भी मजबूत टीम से उसी घर में खेलना जरूर चाहते थे। उन्होंने कहा कि हम सब इस मुकाबले का इंतजार कर रहे थे। फिलैंडर ने कहा, 'इस सीरीज में कई खिलाड़ियों के आपसी मुकाबले भी होंगे।' दिग्गज खिलाड़ियों हाशिम अमला और डेल स्टेन के रिटायर होने के बाद यह साउथ अफ्रीकी टीम का पहला टेस्ट मैच है। उन्होंने प्रैक्टिस मैच के आखिरी दिन कहा, 'टीम के बड़े खिलाड़ियों पर सबकी नजर होगी। चूंकि भारत का अच्छा प्रदर्शन करना स्वाभाविक है ऐसे में हमारी कोशिश पहला प्रहार करने की होगी।' 2018 में जब भारतीय टीम साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेलने गई थी तब फिलैंडर ने 15 विकेट लिए थे। वह चाहते हैं कि सीनियर खिलाड़ी युवाओं के लिए एक परंपरा छोड़कर जाएं। उन्होंने कहा कि हमारी टीम से कई सीनियर खिलाड़ी गए हैं और ऐसे में टीम में कई नए खिलाड़ी हैं। हम चाहते हैं कि युवा खिलाड़ी जल्द से जल्द सीखें।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2nyTJ3Y

No comments